पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के कैथल निवासी नरेंद्र शर्मा (42) किराना व्यापारी थे। वह पत्नी और बेटी के साथ कैथल में रह रहे थे। बुधवार को वह सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकवाना सोसाइटी में रहने वाले अपने भाई और पिता के यहां आए थे। पिछले चार-पांच दिन से लिवर संबंधी समस्या होने के कारण गांव में सही इलाज नहीं होने के कारण बेहतर इलाज के लिए नोएडा आए थे। गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे उन्होंने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी।
नीचे गिरने की सूचना के बाद परिजन ने उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन ने पुलिस को बताया कि आशंका है कि बीमारी के कारण उन्होंने आत्महत्या की है। परिजन से पूछताछ जा रही है। पत्नी को भी सूचना दे दी गई है।
परिजन का कहना है कि बीमारी के कारण किराना व्यापारी ने आत्महत्या की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।