फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बीमारी से ग्रस्त हैं रिंकू के पापा: यथार्थ अस्पताल में कराए गए भर्ती, हॉस्पिटल के बाद दोस्त ने दिया अपडेट

Tue, 24 Feb 2026 10:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पिता की गंभीर बीमारी के कारण रिंकू सिंह को टी20 विश्व कप से वापस आना पड़ा। यह उनके लिए एक भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण क्षण है। वह कई घंटे तक पिता के साथ अस्पताल में रहे और डॉक्टरों से बात करते रहे। 
विज्ञापन
पिता के साथ रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। उन्हें चौथे चरण का लिवर कैंसर है। उनके पिता आईसीयू में भर्ती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

विज्ञापन

पिता के साथ रहे कई घंटे
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलते ही रिंकू सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे और अस्पताल जाकर पिता का हालचाल जाना। अस्पताल में बेटे को सामने देखकर परिवार भावुक हो उठा। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम के बावजूद रिंकू ने कई घंटे पिता के साथ बिताए और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। 

आम इंसान की तरह भर्ती हैं रिंकू के पापा
अस्पताल ने पुष्टि की है कि उन्हें आम इंसान की तरह भर्ती किया गया है। उनकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए यह तत्काल कदम उठाया गया। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, रिंकू पूरे समय पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए। रिंकू सिंह शाम करीब चार बजे फिर से भारतीय टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो गए, क्योंकि टी-20 विश्वकप के सुपर-आठ चरण में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होना है। रिंकू के करीबी परिजनों ने बताया कि मैदान का सितारा जब बेटे की भूमिका निभाने पहुंचा, तो यह दृश्य भावुक कर गया।

पिता का स्वास्थ्य
खानचंद सिंह को लिवर कैंसर के चौथे चरण में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। यह परिवार के लिए एक कठिन समय है।
विज्ञापन

रिंकू सिंह के दोस्त वसीम से अमर उजाला ने की बातचीत 
अमर उजाला रिपोर्टर अंकुर त्रिपाठी से बातचीत के दौरान रिंकू सिंह के दोस्त वसीम ने कहा कि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ग्रेटर नोएडा के ओमेगा स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखे हुए है। अभी वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। रिंकू सिंह टी20 मैच की प्रैक्टिस छोड़कर पिता से मिलने आए थे। वह यहां से चले जा चुके हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें