फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस निशानेबाजी में ग्रेनो की सीमा ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी चैंपियनशिप में हासिल किए दो रजत और एक स्वर्ण
विज्ञापन

600 से अधिक निशानेबाजों ने लिया था भाग
25 से 29 मार्च तक इंदौर में हुई चैंपियनशिप
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले की निशानेबाज सीमा यादव ने मध्य प्रदेश में हुई पांच दिवसीय अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में कई राज्यों के 600 से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया। ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी निवासी सीमा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का प्रतिनिधित्व किया।
सीमा ने 300 मीटर राइफल शूटिंग के तीन इवेंट में दो रजत पदक और प्रोन स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। निशानेबाज के पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सीमा के पति हरिओम यादव ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (एआईपीएससीबी) की ओर से मध्य प्रदेश के इंदौर में 25 से 29 मार्च तक यह चैंपियनशिप कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों की पुलिस ने भी लिया हिस्सा
चैंपियनशिप में असम, हरियाणा, केरला, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पंजाब पुलिस, तेलंगाना समेत कई राज्यों की पुलिस के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), असम राइफल्स (एआर), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के निशानेबाजों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें