- बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के भाई शाहबाज बदेशा के साथ टक्कर, वोटिंग जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के मृदुल तिवारी बिग बॉस-19 में नजर आ सकते हैं। इसका फैसला 24 अगस्त तक होगा। उसी दिन शो ऑनएयर हो जाएगा। फिलहाल उनके बिग बॉस के घर में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उनकी टक्कर बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के भाई शाहबाज बदेशा से है। बिग बॉस ने शो शुरू होने से पहले ही दोनों को नॉमिनेट किया है। दोनों के लिए वोटिंग जारी है। वहीं शहनाज गिल ने दोनों को बिग बॉस के घर के अंदर होने की अपील की है। बढ़ी सरगर्मी के बीच मृदुल मंगलवार को मुंबई रवाना होंगे। वहीं मृदुल बिग बॉस के घर में जाने वाले जिले के दूसरे युवा होंगेे। उसने पहले मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस-10 में भाग लिया और विजेता बनकर बाहर निकले थे।
मृदुल तिवारी ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी में सपरिवार रहते हैं। यू-ट्यूब कंटेंट क्रिएटर मृदुल कई वर्षों से अपनी टीम के साथ यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कॉमेडी वीडियो से लोगों को हंसा रहे हैं। फिलहाल वह बिग बॉस के घर में जाने की तैयारी में जुटे हैं। मृदुल के दोस्तों ने बताया कि वोटिंग का परिणाम 24 तक आएगा। बिग बॉस के घर जाने के लिए उन्हें शाहबाज बदेशा से ज्यादा वोट हासिल करनी होगी। मुंबई रवानगी से एक दिन पहले वह अपने घर में क्वारंटीन हो गए।
इधर मृदुल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। सोसाइटी निवासी समेत शहर के लोग उन्हें एंट्री दिलाने के लिए जमकर वोट कर रहे हैं। मृदुल ने भी सोशल मीडिया पर आकर लोगों से मिल रहे प्यार व सहयोग पर आभार व्यक्त किया है। साथ ही बिग बॉस के घर में जाकर जीतने का भरोसा दिलाया है।
सीजन-10 के विजेता बने थे मनवीर गुर्जर
वोटिंग का परिणाम पक्ष में रहा तो मृदुल बिग बॉस के घर में जाने वाले जिले के दूसरे युवा होंगेे। उसने पहले मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस-10 में भाग लिया था। मनवीर सीजन दस के विजेता बनकर बाहर निकले थे।
इंस्टाग्राम पर हैं 4.1 मिलियन फॉलोवर्स
मृदुल का द मृदुल नाम से यू-ट्यूब चैनल हैं। उनके चैनल पर 248 वीडियो हैं और 1.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर भी मृदुल के 4.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कॉमेडी वीडियो ने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय कर दिया है। उनकी बहन प्रगति तिवारी गायिका हैं। उनके कई गाने भी काफी लोकप्रिय हैं। प्रगति तिवारी भी मृदुल के साथ भी वीडियो बनाती हैं।