फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सप्ताह के अंत में तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
61 एक्यूआई दर्ज हुआ नोएडा में, ग्रेनो में 199 रिकॉर्ड हुआ
विज्ञापन

नोएडा। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई। तेज धूप में लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद निकली तेज धूप से लोगों को उमस में परेशान होना पड़ा। वहीं, सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 119 और नोएडा का एक्यूआई 61 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 100 प्रतिशत रही। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में 23 अगस्त को एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून की ट्रफ रेखा अभी सेंट्रल इंडिया में हैं ऐसे में दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत में दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें