फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना व हिंडन की बाढ़ से प्रभावित नहीं होगा ग्रेनो वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना व हिंडन की बाढ़ से प्रभावित नहीं होगा ग्रेनो वेस्ट
विज्ञापन

प्राधिकरण बिसरख के पास हिंडन में मिल रहे नाले पर गेट का निर्माण कराएगा
सिंचाई विभाग को दी गई जिम्मेदारी, 5 करोड़ रुपये का बजट जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अगर यमुना और हिंडन नदी का जल स्तर बढ़ता है तो उससे ग्रेनो वेस्ट प्रभावित नहीं होगा। इसके लिए प्राधिकरण बिसरख के पास हिंडन में मिल रहे नाले पर गेट (रेगुलेटर) का निर्माण कराएगा। निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने निर्माण करने के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। हर साल मानसून में यमुना का जल स्तर बढ़ जाता है। हिंडन नदी के भी बैक मारने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही हिंडन का जल स्तर भी बढ़ता है। ऐसे में अगर दोनों नदी का जल स्तर बढ़ता है तो इनसे जुड़े नालों के भी बैक मारने की पूरी संभावना रहती है। नालों के बैक मारने पर रिहायशी क्षेत्र प्रभावित होगा लेकिन प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट को सुरक्षित करने पर काम शुरू किया है। वहां सेक्टर एक से निकलकर जा रहा नाला हिंडन में गिर रहा है। प्राधिकरण यहां बिसरख के पास नाले पर गेट का निर्माण कराएगा। पिछली बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया था। कुल 10.56 करोड़ रुपये की लागत से गेट तैयार होगा। अगर जल स्तर बढ़ता है तो गेट बंद कर पानी को रोका जाएगा। अफसरों ने बताया कि इस स्थिति में नाले के पानी को मोटर पंप के माध्यम से हिंडन में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें