फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड में चमकीं ग्रेनो की सीमा: वर्ल्ड पुलिस गेम्स की निशानेबाजी स्पर्धा में जीते चार रजत-कांस्य पदक

Wed, 27 Jul 2022 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

निशानेबाज सीमा कुमारी ने नीदरलैंड में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चार पदक जीते हैं। सोमवार को 50 मीटर राइफल शूटिंग में एक रजत और टीम स्पर्धा में एक कांस्य पदक जीता है। वहीं, मंगलवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में एक रजत और टीम के साथ कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा निवासी सीमा कुमारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की निशानेबाज सीमा कुमारी ने सोमवार को 50 मीटर राइफल शूटिंग में एक रजत और टीम स्पर्धा में एक कांस्य पदक जीता है। वहीं, मंगलवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में एक रजत और टीम के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन


मूलरूप से जमुई (बिहार) निवासी सीमा कुमारी परिवार के साथ ग्रेनो स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहती हैं। साल 2017 में उन्होंने शूटिंग शुरू की थी। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली सीमा को भारत की तरफ से वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेस्म में जाने का मौका मिला। इस समय वह आईटीबीपी पंचकूला में तैनात हैं। सीमा के पति हरिओम कुमार ने बताया कि सोमवार को सीमा ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में दो पदक जीते। मंगलवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में एक रजत और टीम के साथ कांस्य पदक हासिल किया है। आईटीबीपी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर सीमा को बधाई दी है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी जीत चुकी हैं कई पदक
राष्ट्रीय स्तर पर सीमा कई पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस मीट में स्वर्ण और पुलिस नेशनल में रजत पदक जीता था। वो विभिन्न प्रतियोगिताओं में अभी तक 26 पदक जीत चुकी है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से बबीता नागर को वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें