फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिर देश में सबसे अधिक प्रदूषित रहा ग्रेनो

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्यूआई डार्क रेड जोन में 454 दर्ज, सीजन में अब तक का सबसे प्रदूषित दिन रहा मंगलवार
विज्ञापन

नोएडा 390 एक्यूआई के साथ देश में 5वें और एनसीआर में दूसरे नंबर पर रहा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण और प्रशासन की लापरवाही को कारण ग्रेनो के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से 400 के पार डार्क रेड जोन में पहुंच गया है। 454 एक्यूआई के साथ ग्रेनो देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, इस सीजन का सबसे अधिक प्रदूषित दिन दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा देश का 5वां और एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।


सर्दी शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है। इस बार अक्तूबर से लेकर 7 नवंबर तक वायु प्रदूषण कम चल रहा था लेकिन ग्रेनो प्राधिकरण, प्रशासन और यूपीपीसीबी के अफसरों की लापरवाही व अनदेखी के कारण हालात नियंत्रण से बाहर हो चले हैं। 11 दिन से ग्रेनो की हवा काफी प्रदूषित चल रही है। इस माह में चौथी बार ग्रेनो का एक्यूआई डार्क रेड जोन में 400 के पार पहुंचा हैं जबकि दूसरी बार देश का सबसे प्रदूषित शहर भी रहा। ग्रेनो के अलावा गाजियाबाद का एक्यूआई डार्क रेड जोन में 400 के पार रहा है। बाकी दिल्ली समेत अन्य शहरों का वायु प्रदूषण रेड जोन में बना हुआ है। नोएडा का एक्यूआई भी बढ़कर 390 पहुंच गया है।
विज्ञापन

ग्रेनो से अधिक प्रदूषित रहा ग्रेनो वेस्ट
ग्रेटर नोएडा की हवा काफी प्रदूषित हो चुकी है। इसमें भी यहां ग्रेटर नोएडा से अधिक प्रदूषित ग्रेनो वेस्ट का एरिया रहा है। ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई 478 रहा। ग्रेनो वेस्ट में बिल्डर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य, धूल भरी सड़कें और हरियाली की कमी को इसका कारण माना जाता है।
विज्ञापन

पांच दिन में ग्रेनो का एक्यूआई

तिथि एक्यूआई
18 नवंबर 454
17 नवंबर 390
16 नवंबर 419
15 नवंबर 368
14 नवंबर 377

18 नवंबर को देश के प्रदूषित टॉप-5 शहर

शहर एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा 454
गाजियाबाद 434
हापुड़ 398
बागपत 397
नोएडा 390
-
यूपीपीसीबी टीमों को क्षेत्र में उतारा गया है। ग्रेप के नियमों का पालन नहीं करने वालों की जानकारी जुटाकर प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजी जाएगी ताकि उन पर जुर्माना लगवाने की कार्रवाई हो सके। अभी कार्रवाई नहीं होने के कारण नियम टूट रहे हैं। -विकास मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी ग्रेनो यूपीपीसीबी


नवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें