फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे में महिला समेत तीन ने कैब चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-46 स्थित गार्डन ग्लोरी सोसाइटी के सामने शराब के नशे में महिला और उसके दो साथियों ने कैब चालक के साथ मारपीट कर दी। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एटा निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे के करीब वह अपनी कैब लेकर गार्डन ग्लोरी सोसाइटी के सामने खड़े थे। पास में ही दो युवक और एक महिला एक गाड़ी वाले से लड़ाई कर रहे थे। शोर सुनकर रंजीत मौके पर पहुंचे तो तीनों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब रंजीत ने इसका विरोध किया तो उसके साथ तीनों ने मारपीट की। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इस दौरान डॉयल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें