फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों की अब खैर नहीं: ग्रेनो पुलिस का चल रहा 'ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ' अभियान, शराब पीने पर 710 के खिलाफ एक्शन

Sat, 26 Oct 2024 01:31 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस के द्वारा ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर 710 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
शराब पीने पर 710 लोगों के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार रात अभियान चलाकर 742 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल (एमवी) एक्ट के तहत कार्रवाई की। तीन जोन में कुल 32 वाहनों को सीज करने के साथ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 710 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं यातायात पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के अंतर्गत चेकिंग करते हुए 30 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई और छह वाहनों को सीज किया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह के नेतृत्व में नोएडा जोन में 42 स्थानों पर चेकिंग करते हुए पुलिस टीमों द्वारा 1415 वाहनों को चेक किया गया। 274 वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 12 वाहनों को सीज किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 148 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सेंट्रल नोएडा जोन में 32 स्थानों पर चेकिंग करते हुए पुलिस टीमों द्वारा 1411 वाहनों को चेक किया गया। 248 वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 16 वाहनों को सीज किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 425 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा जोन में 36 स्थानों पर चेकिंग करते हुए पुलिस टीमों द्वारा 1565 वाहनों को चेक किया गया। 220 वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान चार वाहनों को सीज किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 137 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डीसीपी यातायात यमुना प्रसाद के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के अंतर्गत चेकिंग करते वाहनों को चेक करने के साथ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें