फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा-ग्रेनो में आज से पांच स्थानों पर बिकेंगे हरित पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ लाइसेंस जारी, 50 से अधिक आवेदन आए, 20 अक्तूबर तक होगी बिक्री
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में आज से तीन दिनों तक पांच स्थानों पर हरित पटाखे बिकेंगे। कमिश्नरेट पुलिस ने पांच स्थान चिह्नित कर लिए हैं। नोएडा जोन में दो, सेंट्रल नोएडा में एक व ग्रेटर नोएडा जोन में दो स्थानों पर पटाखों की बिक्री होगी। पटाखों के बिक्री का लाइसेंस लेने के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं। शुक्रवार शाम तक 50 से अधिक लोगों ने लाइसेंस जारी किए थे। जिनमें से आठ को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं।
पटाखे की दुकानों के पास पुलिस व अग्निशमन टीम भी तैनात रहेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने हरित पटाखे बेचने को लेकर एसओपी तैयार कर ली है। पुलिस के मुताबिक नोएडा जोन में सेक्टर-62 रामलीला मैदान और सेक्टर-46 रामलीला मैदान, सेंट्रल नोएडा जोन में गढ़ी गोल चक्कर के पास कबड्डी ग्राउंड और ग्रेटर नोएडा जोन में ऐच्छर रामलीला मैदान और अग्रसेन इंटर कॉलेज के खाली मैदान पर हरित पटाखे बेचे जाएंगे। इन स्थानों पर केवल अस्थायी लाइसेंसधारी दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इन जगहों पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग से प्रबंध किए जाएंगे। वहीं अस्थायी लाइसेंस देने की प्रक्रिया को पुलिस ने तेज कर दी है। लाइसेंस लेने के लिए नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की एनओसी जरूरी है। इसके बाद संबंधित डीसीपी अस्थायी लाइसेंस जारी करेंगे। शुक्रवार शाम तक पचास से अधिक दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिए हैं। अग्निशमन विभाग की तरफ से आठ एनओसी जारी किए गए हैं। जिसके बाद आठ लोगों को लाइसेंस जारी कर दिया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त कानूून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से व्यवस्था बनाई गई है। पांच स्थानों को चिन्हित किया गया है। यहां से आम लोग तय समय पर हरित पटाखे खरीद सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


टीन शेड में लगेगी पटाखों की दुकान

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि हरित पटाखे की दुकानें टीम शेड में लगाई जाएंगी। एक दूसरे की दुकान की दूरी करीब 3 मीटर होगी। किसी भी दशा में दुकानों के दरवाजे आमने सामने नहीं होंगे। दुकानों की बाहरी सुरक्षा की दूरी 50 मीटर होनी चाहिए। दुकानें एल या आई आकार में लगाई जाएंगी। विक्रय स्थल पर अग्निशमन वाहन आसानी से आवागमन की व्यवस्था होगी। दुकानों में फायर इंस्टींग्यूशर लगे होंगे। विक्रय स्थल के ऊपर से कोई हाईटेंशन लाइन नहीं होनी चाहिए। दुकानों में किसी प्रकार का तेल लैंप, गैस लैंप, खुली बिजली या मोमबत्तियों का प्रयोग नहीं होगा।



इन स्थानों पर मिलेंगे हरित पटाखे

नोएडा जोन

- रामलीला मैदान, सेक्टर-62

- रामलीला मैदान, सेक्टर-46



सेंट्रल नोएडा जोन

- गढ़ी गोल चक्कर के पास, कबड्डी ग्राउंड



ग्रेटर नोएडा जोन

- रामलीला मैदान, ग्राम ऐच्छर
- अग्रसेन इंटर कॉलेज का मैदान, कस्बा दादरी



- ग्रीन पटाखे जलाने का समय

- 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात में आठ बजे से 10 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें