फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थैंक्यू अमर उजाला': कभी प्रदर्शन, कभी पीएमओ को ज्ञापन, आखिरकार रंग लाई ग्रेटर नोएडा के लोगों की मेहनत

Wed, 11 Nov 2026 04:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

गौड़ सिटी, सुपरटेक इकोविलेज, ऐस सिटी, ऐस एस्पायर, अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन्स समेत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटियों में रहने वाले परिवारों को इस परियोजना से बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो के विस्तार को मंजूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए मेट्रो सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि रोजाना की भागदौड़ से राहत की उम्मीद है। सुबह दफ्तर जाने की जल्दी, सड़कों पर जाम और शाम को घर लौटने में लगने वाला घंटों का समय। इन परेशानियों के बीच निवासी पिछले कई वर्षों से मेट्रो की मांग उठा रहे थे। कभी सड़कों पर प्रदर्शन किया तो कभी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। अब केंद्रीय कैबिनेट से मेट्रो परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निवासियों को लग रहा है कि उनका लंबा इंतजार खत्म होने की ओर है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन सोसाइटी वालों की बदलेगी किस्मत
गौड़ सिटी, सुपरटेक इकोविलेज, ऐस सिटी, ऐस एस्पायर, अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन्स समेत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटियों में रहने वाले परिवारों को इस परियोजना से बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों को दिल्ली-नोएडा आने-जाने में राहत मिलने के साथ बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है।

पीएमओ भेजा ज्ञापन
मेट्रो के लिए नेफोवा पिछले दस साल से अधिक समय से संघर्ष कर रही थी। संस्था ने इसी साल सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के अंतिम पिलर के पास रस्सी खींचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था। इसके अलावा हजारों निवासियों के हस्ताक्षर के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को ज्ञापन भेजकर परियोजना को मंजूरी देने की मांग की गई थी।

अमर उजाला बना लोगों की आवाज
नेफोवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दीपांकर कुमार ने कहा कि यह मंजूरी उन सभी लोगों के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने वर्षों तक मेट्रो की मांग को जीवित रखा। अब सबसे जरूरी है कि परियोजना की आगे की औपचारिकताएं जल्द पूरी हों और निर्माण कार्य शुरू किया जाए। अमर उजाला ने भी काफी सहयोग किया। निवासियों की आवाज बना। 

रोजाना यात्रा में मिलेगी सहूलियत
वहीं, सौरभ ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उस अनुपात में विकसित नहीं हुई। मेट्रो शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों का समय बचेगा और परिवारों को रोजाना की यात्रा में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

'कब आएगी मेट्रो' की आवाज अब 'अब आएगी मेट्रो' की उम्मीद में बदल गई
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी लाखों निवासियों के लिए खुशी और राहत की खबर है। यह किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की सामूहिक जीत है। अब सभी की उम्मीद है कि मेट्रो का निर्माण जल्द शुरू हो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जल्द कनेक्टिविटी मिले। दस साल पहले उठी 'कब आएगी मेट्रो' की आवाज अब 'अब आएगी मेट्रो' की उम्मीद में बदल गई है। हालांकि, निवासियों की नजर अब परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें