युवतियों के इस प्रसंग को लेकर दोनों युवतियों के परिजन भी आपस में भिड़ते नजर आए। दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा कि वह बालिग हैं और एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। परिजन दोनों के सामने खूब गिड़गिड़ाए कि वह समाज के सामने क्या मुंह दिखाएंगे, लेकिन युवतियों पर इसका जरा भी असर न हुआ और वे एक साथ रहने पर अड़ी रहीं। उनकी जिद के आगे परिजन भी बेबस नजर आए।
दोनों युवतियों ने समलैंगिक संबंधों के चलते शादी कर ली। दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्हें एक परिचित रिश्तेदार के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।-राधा रमण सिंह, निरीक्षक कोतवाली, दनकौर