फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की पहली बार मेजबानी करेगा ग्रेनो

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 जोन और चार देशों की 75 से अधिक टीमें उतरेगी मैदान में, 22 से 28 अक्तूबर तक उमा पब्लिक स्कूल में होंगे मुकाबले
विज्ञापन



नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में लगातार अपनी अलग पहचान बना रहा गौतमबुद्ध नगर अब देश-विदेश की उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं के प्रदर्शन का केंद्र बनने जा रहा है। जिले को इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की राष्ट्रीय बालक फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। ग्रेनो के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में 22 से 28 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 20 जोन के अलावा चार देशों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। करीब 75 टीमें मैदान पर खेलती नजर आएंगी।



प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैदान से लेकर खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह पहला अवसर है जब ग्रेटर नोएडा को सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। स्कूल के फुटबॉल कोच एवं आयोजनकर्ता अंकित भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने कहा कि इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य और देश की टीम में चयन का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


तीन साल से लगातार कर रहा आयोजन

कोच अंकित भाटी के अनुसार 2024 और 2025 में विद्यालय ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बालक फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। इस वर्ष भी 20 से 26 अगस्त तक नॉर्थ जोन-1 चैंपियनशिप के मुकाबले यहां आयोजित किए गए, जिसमें करीब 425 टीमों ने हिस्सा लिया।

चार देशों से 12 से अधिक टीमें शामिल

आयोजनकर्ता शिवालक राज ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 जोन से 63 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा कतर, दुबई, ओमान और सऊदी अरब से 12 से अधिक टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन


जिले की दो स्कूल टीमें भी होंगी मैदान में

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की दो स्कूल टीमें उतरेंगी। सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम अंडर-17 वर्ग में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं, मेजबान उमा पब्लिक स्कूल की टीमें अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें