- राकेश टिकैत होंगे शामिल, किसानों ने की तैयारी,पुलिस सतर्क
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 दफ्तर पर सोमवार को किसानों की महापंचायत होगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली महापंचायत की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन कर रहा है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी महापंचायत में आएंगे। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। वहीं किसानों ने भी अपने मंच और तंबू की तैयारी एक दिन पहले देर शाम तक की। प्राधिकरण के नए दफ्तर पर किसानों की पहली बार महापंचायत होने जा रही है। भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि गांव-गांव जाकर किसानों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई है। किसानों क प्रमुख मांगे आबादी निस्तारण, जमीन देने वाले किसानों को उनकी जमीन के सापेक्ष पांच व 10 प्रतिशत के प्लॉट, गांव की जमीन किसानों के नाम पर दर्ज होने समेत अन्य हैं।