फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मेट्रो स्टेशन से कुछ दूर मिला बसपा नेता के बेटे का शव, पुलिस कर रही जांच

Fri, 11 Feb 2022 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

 पुलिस ने बताया कि बरामद शव पल्ला गांव के बसपा नेता गोविंद भाटी के बेटे राहुल का है और युवक की बाइक शव से काफी दूर मिली है।
विज्ञापन
थाने पर जुटे परिजन और मृतक राहुल की फाइल फोटो - फोटो : अंकित कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मेरठ मंडल को-ऑर्डिनेटर हरगोविंद भाटी के बेटे राहुल (30) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। राहुल के मेट्रो डिपो और जुनपत पुलिस चौकी के बीच सड़क के किनारे घायल अवस्था मिलने की सूचना पर पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई लेकिन वहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। राहुल के सिर पर गहरी चोट है और शरीर भी चोट के निशान है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने किसी परिचित पर वारदात को अंजाम देने की जानकारी दी है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। राहुल की बाइक पल्ला रेलवे फाटक के पास खड़ी मिली है। इसके चलते पुलिस बाइक और शव मिलने के स्थान के बीच सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को घटना के संबंध में ठोस सुराग लगे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस और परिजन के मुताबिक, दादरी कोतवाली क्षेत्र के पल्ला गांव निवासी वरिष्ठ बसपा नेता हरगोविंद भाटी का बेटा राहुल खेतीबाड़ी का काम संभालता है। शुक्रवार सुबह वह घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसकी बाइक पल्ला गांव के रेलवे फाटक के पास मिली। वहीं, दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की जुनपत चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला है। युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई और परिजन को सूचना दी। पुलिस शुरूआत में हादसे में युवक पुलिस ने राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में जुनपत पुलिस चौकी के पास एकत्रित हो गए और राहुल का शव मिलने वाले स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए प्रयास शुरू कर दिए। 

चाबी से हुई मृतक की पहचान 
पुलिस का कहना है कि राहुल ने गले में दो चेन पहनी हुई थीं। इससे पता चलता है लूट के लिए उसकी हत्या नहीं की गई। हत्या का कारण कोई और है। राहुल के पास से पुलिस को एक गाड़ी की चाबी मिली, जिसके नंबर से पड़ताल करने पर उसकी पहचान हुई। 
विज्ञापन


आशंका है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है। गाड़ी की चाबी की जांच करने पर मृतक की पहचान हुई। वारदात के कारण और हत्यारोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। सिर से खून अधिक बहने से उसकी मौत हुई है। अज्ञात आरोपियों पर परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें