ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नॉलेज पार्क वन, टू, थ्री, गामा वन व टू, अल्फा वन व टू, तुगलपुर, नरौली, रोहिल्लापुर, अमृतपुरम व नवादा (सभी जोन टू) के सीवरेज सिस्टम के तीन वर्ष के मेनटेनेंस के लिए करीब 8 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इसके साथ ही कासना स्थित 137 एमएलडी एसटीपी में 10 एमएलडी क्षमता के इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन की डिजाइन, कंस्ट्रक्शन,कमिशनिंग आदि के लिए 3.87 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं।
5.60 करोड़ से सुधरेंगी इकोटेक वन एक्सटेंशन वन की सड़कें
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इकोटेक वन एक्सटेंशन वन की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए करीब 5.60 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। कॉन्ट्रैक्टर का चयन कर शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा। वहीं, बादलपुर व दादरी बाइपास में लगे पेड़ पौधों के लॉन व रखरखाव के कार्य, नॉलेज पार्क टू में पंचवटी पार्क, कलाग्राम व प्रमोनेड पार्क के सिविर कार्य व रखरखाव, तिलपता रोटरी से इटैहरा रोटरी तक 130 मीटर रोड के सेंट्रल वर्ज पर लगे पेड़-पौधे व लॉन का रखरखाव, 105 मीटर रोड के टी प्वाइंट से एलजी रोटरी तक, दुर्गा टाकीज रोटरी से सूरजपुर टी प्वाइंट तक सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, फूड प्लाजा व अक्वा लिवेज पर लगे पेड़ पौधों का तीन साल तक रखरखाव, सेक्टर ईकोटेक 6. 7, 8, 9, 10, 11 आईटी सिटी टेकजोन वन व टू के डिमार्केशन व लेवलिंग, डेरी मच्छा में श्मशान घाट के मरम्मत व इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य, भोला रावल में सीसी रोड को ऊंचा उठाने, देवटा के श्मशान घाट में शेड व चबूतरा का निर्माण, बाउंड्रीवॉल की मरम्मत, ड्रेन व इंटरलॉकिंग टाइल्स आदि कार्य कराए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने कहा है कि निविदा के जरिए कॉन्ट्रैक्टरों का चयन कर इन कार्यों को शीघ्र कराने की कोशिश की जाएगी।