बंद मकानों में रेकी कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी करके वारदात को अंजाम देता था।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को लेबर गोल चक्कर के पास से पकड़ा गया पुलिस ने आरोपी सारमिन उर्फ शम्भू पुत्र इतवारी को लेबर गोल चक्कर के पास ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया। वह थाना दादरी की बादशाह कालोनी का रहने वाला है।
आरोपी के कब्जे से चोरी सोने के 3 नेकलेस सोने के 2 माथे का मांग टीका, कानों के ऊपर की सोने की 2 बारीक चैन, चांदी की 2 पाजेब और 2 सैम्पल, चांदी का 1 गले का हार और 1 हाथ का ब्रेसलेट, बच्चों के हाथ के 4 चांदी के कड़े, चांदी के 4 बिछुए, एक चाकू बरामद किया है। आरोपी घूम-घूमकर बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही सोने-चांदी के आभूषण चुरा लेता था। चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर वह अवैध धन अर्जित करता था।
पूछताछ में आरोपी ने बीटा-2 क्षेत्र में हुई कई वारदातें कबूल की हैं। उसने बताया कि करीब सात-आठ महीने पहले अल्फा-1 में सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। फरवरी 2026 में सेक्टर अल्फा-2 में भी उसने आभूषणों की चोरी की। करीब सात-आठ दिन पहले उसने अल्फा-2 में भी सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। उसने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है।