फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर में फंसे बुजुर्ग को जवानों ने सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो

Wed, 11 Nov 2026 11:19 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बुजुर्ग की पहचान दादरी के रामगढ़ गांव निवासी रिछपाल (62) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिछपाल एस्केलेटर नंबर-दो से नीचे उतर रहे थे। 
विज्ञापन
मेट्रो कर्मियों ने बुजुर्ग को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परी चौक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को एस्केलेटर में कुर्ता फंसने से एक बुजुर्ग यात्री हादसे का शिकार होते-होते बच गए। यूपीएसएसएफ जवानों की तत्परता और सूझबूझ से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुजुर्ग की पहचान दादरी के रामगढ़ गांव निवासी रिछपाल (62) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिछपाल एस्केलेटर नंबर-दो से नीचे उतर रहे थे। तभी उनका कुर्ता एस्केलेटर में फंस गया और वह असंतुलित होकर गिर पड़े। पीछे आ रहे अन्य यात्री भी उनके ऊपर गिरने लगे। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी विकास भाटी और पाली प्रभारी उपनिरीक्षक वरुण कुमार ने तत्काल एस्केलेटर बंद कराया। इसके बाद उसे विपरीत दिशा में चलाकर बुजुर्ग का कुर्ता निकाला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। रिछपाल ने जवानों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें