फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाई दूज पर दादरी बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, बसों की कमी से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दादरी। भाई दूज पर बुधवार को दादरी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। पर्याप्त रोडवेज बसें नहीं मिलने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी और अनियमित संचालन से लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप था कि अधिकांश रोडवेज बसों के चालक उन्हें नगर के अंदर से ले जाने के बजाय बाईपास से निकाल रहे थे। दादरी के मुख्य तिराहे और बस अड्डे पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। काफी देर तक बस नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ती गई। महिलाएं भी बसों के इंतजार में परेशान नजर आईं। अलीगढ़ जाने के लिए करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिली। भाई दूज पर समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने के कारण काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें