फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जिम्स के निदेशक की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर दो कर्मचारियों से की ठगी

Sat, 19 Jun 2021 06:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कुछ कर्मचारियों ने निदेशक से संपर्क कर साइबर ठगों की करतूत को पहचान लिया लेकिन दो कर्मचारी झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए और उन्होंने 20-20 हजार रुपये आरोपी के बताये नंबर पर हस्तांतरित कर दिए।
विज्ञापन
जि्म्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के निदेशक बिग्रेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फर्जी ईमेल के जरिये जिम्स के स्टाफ कर्मचारियों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की।

विज्ञापन


कुछ कर्मचारियों ने निदेशक से संपर्क कर साइबर ठगों की करतूत को पहचान लिया लेकिन दो कर्मचारी झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए और उन्होंने 20-20 हजार रुपये आरोपी के बताये नंबर पर हस्तांतरित कर दिए। साइबर सेल की जांच के बाद मामले में कासना थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने साइबर सेल को दी गई शिकायत में कहा है कि फरवरी में किसी आरोपी ने उनकी फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कर्मचारियों को ईमेल किए। आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर रुपयों की मांग की।
विज्ञापन


जिम्स के निदेशक का ईमेल देख सोच में पड़ गए। एक महिला समेत दो कर्मचारी आरोपियों के झांसे में आ गए और उन्होंने 20-20 हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए। इसी तरह के ईमेल अन्य कर्मचारियों को भी भेजे गए। तो कुछ कर्मचारियों ने निदेशक को कॉल कर इस संबंध में पूछताछ की।

उस दौरान निदेशक बाहर गए हुए थे। उन्होंने इस तरह के ईमेल भेजने से इनकार किया। जब दो कर्मचारियों के रुपये हस्तांतरण करने की जानकारी हुई तो इसकी शिकायत साइबर सेल को दे दी गई। इस मामले में साइबर सेल की जांच के बाद अब कासना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें