पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसके परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस सोमवार दोपहर प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देगी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 10 दिन पहले नर कंकाल बरामद कर जांच में जुटी पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि नर कंकाल बिसरख क्षेत्र से लापता हुए युवक रंजीत का था।
विज्ञापन
सात साल संबंध रखने के बावजूद विवाह न करने पर रंजीत की प्रेमिका और उसके परिजनों ने रंजीत को घर बुलाकर उसकी हत्या की फिर उसका शव छुपाया था। रंजीत पर अपनी प्रेमिका का न्यूड वीडियो बनाने का भी आरोप है। बिसरख कोतवाली पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख में रहने वाला रंजीत जून 2022 में अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और पुलिस जांच कर रही थी। इधर 10 दिन पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक नर कंकाल बरामद हुआ जिसकी पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन
इसी प्रयास में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने खुलासा किया है कि नर कंकाल रंजीत का था। रंजीत की हत्या ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही रहने वाली उसकी प्रेमिका व परिजनों ने अपने घर बुलाकर की थी।
आरोपियों ने शव को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकांत स्थान में छुपा दिया था। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में पुलिस सोमवार दोपहर प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देगी।
अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं युवक-युवती
पुलिस का कहना है कि युवक और युवती अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं। युवक प्रेस आदि का काम करता था, जबकि युवती अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहती थी। पूर्व में दोनों एक साथ पढ़ते थे उसी दौरान दोनों की दोस्ती और करीबी बढ़ गई थी।