फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पांच सोसाइटियों की बालकनी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Tue, 21 Oct 2025 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

दिवाली के मौके पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पांच सोसाइटियों की बालकनी में आग लग गई। स्प्रिंग मिडोज, फ्यूजन होम्स, निराला एस्टेट, ईकोविलेज-1 और गौड़ सिटी-1 की फ्लैट बालकनी में आग लग गई। कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन
सोसायटियों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट में दिवाली की रात सोमवार को पांच हाई राइज सोसाइटियों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सभी मामलों में आग पटाखों की चिंगारी से लगी। लेकिन दमकल विभाग और सोसाइटी कर्मचारियों की तत्परता से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार स्प्रिंग मिडोज सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी में स्काई शॉर्ट के पटाखे की चिंगारी से आग लगी। इसी तरह फ्यूजन होम्स की एक फ्लैट में भी पटाखों की चिंगारी से आग फैल गई। निराला एस्टेट की बालकनी में अचानक आग लगने की सूचना मिली। 

वहीं, ईकोविलेज-1 सोसाइटी और गौड़ सिटी-1 के 19वें तल पर स्थित एक फ्लैट में भी आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल विभाग की टीमों ने समय रहते आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्प्रिंग मिडोज, फ्यूजन होम्स और ईकोविलेज-1 सोसाइटी में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने के बाद सभी फ्लैट सुरक्षित कर दिए गए। 

सोसाइटी के कर्मचारी और दमकलकर्मी मौके पर उपस्थित रहे और आग फैलने से पहले ही उसे नियंत्रण में ले लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति घायल या हताहत नहीं हुआ।
 

हार्ड वेयर की दुकान में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चौकी क्षेत्र ऐच्छर में मंगलवार सुबह फोर्टिस अस्पताल के सामने स्थित आसियाना इंटरप्राइजेज में अचानक आग लग गई। हार्ड वेयर की दुकान में लगी आग की सूचना पर नॉलेज पार्क और ईकोटेक फायर स्टेशन से विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए त्वरित कार्रवाई की। 

 
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर विभाग की टीम ने तुरंत आग को पूरी तरह काबू कर लिया गया। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है और संपत्ति को भी बड़े नुकसान से बचाया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें