फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में कातिल दोस्त दबोचा: शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, फिर मार दी गोली; हत्यारा मुठभेड़ में घायल

Tue, 21 Oct 2025 01:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोस्ती की हत्या करने वाले हत्यारे को मुठभेड़ में घायल कर दिया है। हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी सचिन मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नंगला नैनसुख में हुई हत्या के आरोपी सचिन से थाना दादरी पुलिस की मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा की बरामद किया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम आईटीआई कॉलेज नंगला नैनसुख के पास मौजूद थी। तभी आरोपी सचिन ने पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। 

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जिसमें सचिन गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश स्वीकार की है।
विज्ञापन

 
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि वह सतन उर्फ सतेंद्र के प्लॉट पर उसके भाई राजेश के साथ शराब पी रहा था। अचानक दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में सचिन ने अपने पास मौजूद तमंचे से राजेश को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गया था। सचिन के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसका आपराधिक इतिहास गंभीर है और वह हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें