फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : 88 से 46 ग्राम पंचायत में बिगड़े दावेदारी के समीकरण

Tue, 23 Mar 2021 05:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

  • जिला प्रशासन की नई आरक्षण सूची में बदल गई सीट की स्थिति
  • 16 अनारक्षित सीटों अब आरक्षित, 26 सीटों पर बदलाव नहीं
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सभी सीटों का आरक्षण जारी कर दिया है। नए आरक्षण में 88 ग्राम पंचायतों में से 46 पदों पर उन दावेदारों के समीकरण बिगड़ा दिए है, जो पुरानी आरक्षण सूची के आधार पर ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, 26 सीटों पर किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। वहीं 16 अनारक्षित सीट अब आरक्षित कर दी गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने रविवार शाम आरक्षण सूची जारी की है। जिस पर ग्राम पंचायतों के निवासियों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी, लेकिन प्रशासन की नई सूची ने बड़े-बड़े दावेदारों के सपनों पर पानी फेर दिया है। ग्राम पंचायतों के आरक्षण में काफी बदलाव हुआ है। 

बिसरख ब्लॉक की 24 ग्राम पंचायतों में से चौना गांव का पद ओबीसी से अनुसूचित जाति महिला कर दिया गया है। सलारपुर कलां, पटाडी, बादलपुर, महावड़, गिरधरपुर सुनारसी, दुरियाई, जैतवारपुर का आरक्षण बदल गया है। प्यावली ताजपुर, रसूलपुर और सीदीपुर में भी बदलाव हुआ है, लेकिन पद अनारक्षित होने के कारण उसका असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


इसी तरह दादरी ब्लॉक की 30 ग्राम पंचायतों में से खंडेरा गिर्राजपुर, बील अकबरपुर, शाहपुर खुर्द, चिटेहरा, कोट, लुहारली, नंगला चमरु, भोगपुर, दतावली, बढ़पुरा, नगला नैनसुख, कठेहरा, नूरपुर, कलौंदा, बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती, छायसा और कैमराला चक्रसेनपुर में आरक्षण में बदलाव हुआ है। 

जेवर ब्लॉक में मंगरौली, जमालपुर, शमसमनगर, झुप्पा, मेवला गोपालगढ़, सालेपुर, मेहंदीपुर खादर, बाजपुर, दलेलपुर, मॉडलपुर, मारहरा, राजपुरा कला, गोविंदगढ़, मंडपा, जेवर खादर, आलियाबाद उर्फ मेहंदीपुर, कानीगढ़ी और शाहपुर खुर्द के ग्राम प्रधान के आरक्षण में बदलाव हुआ है। यहीं के वल्लभनगर उर्फ करोली बांगर, रामपुर बांगर, दौल रजपुरा, मकनपुर खादर, मोहबलीपुर की सीट को अनारक्षित किया गया है। उससे कोई बदलाव नहीं होगा।, बल्कि अन्य वर्ग को भी मौका मिला है।  

पति तो कहीं पत्नी करेगी तैयारी
पहले आरक्षण में ग्राम प्रधान की काफी सीट ऐसी थीं, जो महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थी। वहां पर घर के मुखिया ने पत्नी को लड़ाने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन अब उनको पुरुषों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहां पर मुखिया ने तैयारी शुरू कर दी है। कई सीटों को अनारक्षित कर दिया गया है। वहां पर अन्य सभी को मौका मिल गया है। अभी प्रशासन आपत्तियां ले रहा है। सोमवार को 10 आपत्तियां दर्ज की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें