फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी प्रेमी की धमकी: 'अगर किसी और की दुल्हन बनी तो दूल्हे को जान से मार दूंगा... बरातियों को भी नहीं छोड़ूंगा'

Mon, 16 May 2022 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (दनकौर)

सार

युवती के भाई ने शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक कुछ दिनों से बहन को फोन पर धमकी दे रहा है। रविवार सुबह भी फोन कर शादी नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक युवती जिसकी शादी होने वाली है उसे एक सिरफिरे आशिक से फोन पर बार-बार धमकियां मिल रही हैं जिससे युवती के घरवाले बेहद परेशान हैं और उन्हें युवती समेत दूल्हे व बरातियों की भी चिंता है।

विज्ञापन


प्रेमी ने दी दूल्हे और बरातियों की हत्या करने की धमकी
दनकौर क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती को पड़ोसी युवक से दूल्हे और बरातियों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। 19 मई को युवती की शादी है। बताया जा रहा कि युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है।

वहीं, युवती के भाई ने शिकायत देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


युवती के भाई ने शिकायत में बताया है कि आरोपी युवक कुछ दिनों से बहन को फोन पर धमकी दे रहा है। रविवार सुबह भी फोन कर शादी नहीं करने की बात कही। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि ऐसा किया तो बरातियों पर हमला किया जाएगा और दूल्हे को भी मार दिया जाएगा। आरोपी घर के आसपास ही घूमता रहता है। परिजनों को आशंका है कि शादी से पहले या शादी वाले दिन आरोपी कोई वारदात कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें