दादरी कोतवाली पुलिस ने एक महिला को पति की हत्या के केस में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। पुलिस ने प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपवास में पवन कुमार, परिवार के साथ रहता था। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी पूजा के साथ मारपीट करता था। मारपीट से परेशान पूजा का प्रेम-प्रसंग गांव के ही यत्ते उर्फ यतेंद्र सिंह से चल गया।
यतेंद्र गांव में परचून की दुकान चलाता है। वह पूजा के घर आता-जाता था और अपनी दुकान से घरेलू सामान भी देता रहता था। करीब दो माह पूर्व यतेंद्र ने पूजा को मोबाइल फोन दिया। जिससे दोनों की बातें होने लगी।