फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"आयशा" और भी हैं : सुहागरात की सेज पर मांग लिया दहेज, मांग पूरी न होने पर कर दी जिंदगी बर्बाद

Sat, 06 Mar 2021 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

- गुजरात की आयशा के दहेज उत्पीड़न को लेकर देश भर में है नाराजगी
- ग्रेनो की सायमा और आसमा को मिला दहेज प्रताड़ना संग तीन तलाक का दंश
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में दहेज उत्पीड़न का दंश झेलकर साबरमती नदी में कूदकर जान गंवाने वाली आयशा को लेकर देश भर में गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोग दहेज के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी बीच ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव और जेवर की बेटी को भी दहेज के कारण तीन तलाक देने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जलपुरा की बेटी से तो सुहागरात की सेज पर दहेज मांगा गया और उसे लात तक मारी गई। इसके तीसरे दिन पीड़िता को तीन तलाक दे दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने पति व ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

जलपुरा निवासी सायमा का निकाह 5 अक्तूबर को बुलंदशहर के स्याना निवास शहजाद से हुआ था। आरोप है कि शहजाद और उसके घरवाले निकाह में दिए दहेज से खुश नहीं थे। शहजाद से सुहागरात पर ही दहेज में बुलेट और सोने की चेन की मांग की।
विज्ञापन


सायमा ने यह कहकर असमर्थता जताई कि उसके पिता रेहड़ी पर फल-सब्जी बेचकर गुजारा करते हैं। उन्होंने कर्ज लेकर निकाह किया है। सायमा की मां का कहना है कि आरोपियों ने इस पर सायमा से मारपीट की और शहजाद तीन तलाक देकर उसे पीड़िता को उसके मायके छोड़ गया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

एयरपोर्ट का मुआवजा मिला तो मांगने लगे दहेज, कॉल कर दिया तीन तलाक

जेवर के किशोरपुर गांव निवासी आसमा का निकाह पांच साल पहले जेवर के ही ताहिर से हुआ था। ताहिर व उसके घरवालों ने जरूरत बताकर आसमा से ढाई लाख रुपये की मांग करने लगे। आसमा ने अपने परिवार से ढाई लाख रुपये दिला दिए। आरोपियों ने यह रुपये वापस नहीं किए और जब उन्हें पता चला कि आसमा के घरवालों को जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने पर मुआवजा मिला है, तो आरोपी पांच लाख रुपये और दहेज की मांग करने लगे। इनकार करने पर आरोपी ताहिर ने आसमा को 6 दिसंबर को तीन तलाक दे दिया।

आरोपी ने किया दूसरा निकाह, बेटे की मौत पर भी नहीं आया

पीड़िता के चचेरे भाई सद्दाम ने बताया कि आरोपी ताहिर ने गाजियाबाद से दूसरा निकाह कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके चार बच्चों को घर से निकाल दिया। बीमारी के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। इसकी सूचना देने के बावजूद ताहिर या उसके परिजन नहीं आया। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए जेवर और महिला थाने में शिकायत की गई थी। अब मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें