फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता शर्मसार: मां-बाप ने बेच दिया अपना ही नवजात बेटा, दादी ने खोला मोर्चा तो दे दी जान से मारने की धमकी

Thu, 29 Jan 2026 08:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

महिला ने बताया कि वह उसके बेटे के पांच बच्चे है। जिसमें तीन लड़के उसके पास रहते है। दो बेटी लडके व बहू के पास रहते है। यह नवजात छठा बच्चा है। एनटीपीसी चौकी प्रभारी रिषीपाल कटारिया ने बताया कि एक वृद्ध महिला ने बेटे-बहू पर अपने नवजात बच्चे को बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मां-पिता ने बेच दिया नवजात बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र निवासी वृद्ध विधवा महिला ने बेटे और बहू पर नवजात शिशु (पोते) को बेचे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बहू ने बेटे को दिया था जन्म
कोतवाली जारचा क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध विधवा महिला रहती है। आरोप है कि उसकी बहू को गुरुवार को डिलीवरी के दौरान बेटे को जन्म दिया। पुत्रवधू व बेटे ने मिलकर दलाल के माध्यम से पोते को कुछ धनराशि लेकर बेच दिया है। 

शिकायत पर दे रहे जान से मारने की धमकी
घटना को लेकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला का बेटा डिलीवरी का अस्पताल सही से नहीं बता रहा है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। खबर लिखे जाने तक महिला बेटे बहू के डिलीवरी अस्पताल को तलाश रही है। जिससे पुलिस कार्रवाई में मदद मिल सके।
विज्ञापन

बेटे-बहू के पहले से पांच बच्चे
महिला ने बताया कि वह उसके बेटे के पांच बच्चे है। जिसमें तीन लड़के उसके पास रहते है। दो बेटी लडके व बहू के पास रहते है। यह नवजात छठा बच्चा है। एनटीपीसी चौकी प्रभारी रिषीपाल कटारिया ने बताया कि एक वृद्ध महिला ने बेटे-बहू पर अपने नवजात बच्चे को बेचने का आरोप लगाया है। डिलीवरी दादरी के अस्पताल में बताई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें