फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का BJP सरकार पर तंज: प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में नहीं बनने दी जा रही मेट्रो, UGC पर कही ये बात

Thu, 29 Jan 2026 03:27 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, ग्रेटर नोएडा

सार

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया है। नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि जब पीड़ित को मदद की जरूरत थी, तब सरकार उस तक क्यों नहीं पहुंची?
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट, नोएडा इंजीनियर मौत मामले और यूजीसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, प्रधानमंत्री अपने भाषण में भारत को सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क मिलने की बात कह रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के सीएम, प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में मेट्रो निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।"

विज्ञापन
Trending Videos

इंजीनियर मौत मामले पर यह बोले
नोएडा में हुई इंजीनियर की मौत के मामले पर कहा, "जब उन्हें मदद की जरूरत थी, तब उन तक मदद क्यों नहीं पहुंची? हमें पता चला है कि पीड़ित का परिवार गुजरात से है। प्रधानमंत्री के गुजरात से होने के बावजूद सरकार उस व्यक्ति को नहीं बचा सकी।"
 
विज्ञापन

यूजीसी नियम पर रोक लगाए जाने पर कही यह बात
साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन पर रोक लगाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यूजीसी के मामले में जो बातें निकलकर आ रही हैं, हमारा मानना है कि दोषी ना बचे और निर्दोष के साथ अन्याय ना हो। इससे पहले भी 2012 में रेगुलेशन आए थे... हमारा संविधान कहता है कि हम कहीं भेदभाव नहीं कर सकते हैं, हमारे तमाम कानूनों के बावजूद समय-समय पर भेदभाव होता है।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें