नोएडा में यमुना किनारे पहली बार भव्य महाआरती का आयोजन हो रहा है। माँ यमुना के तट पर 21,000 दीयों से पूरा घाट जगमगा उठा है। हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नोएडा में यमुना किनारे पहली बार भव्य महाआरती का आयोजन हो रहा है। माँ यमुना के तट पर 21,000 दीयों से पूरा घाट जगमगा उठा है। हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं।
पहली बार नोएडा में यमुना मैया की इतनी भव्य आरती हो रही है। दीयों की रोशनी, शंखनाद, भजन और जयकारों से पूरा किनारा भक्तिमय हो गया है।
यमुना को निर्मल और स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ यह महाआरती नोएडा के लिए एक नई शुरुआत है। इस दौरान मशहूर कथक नृत्यंगना अनु सिंह ने पूरी टीम के साथ नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह,लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना,दिनेश जैन, मनोज गुप्ता, समाजसेवी मुकेश शर्मा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।