फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले का आगाज आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले का आगाज आज
विज्ञापन


- ओलंपिक में रजत पदक विजेता भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू होंगी मुख्य अतिथि


- प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से फिडे के नियमों का पालन करते हुए रैपिड राउंड प्रारूप में होगी


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले के करीब 50 स्कूलों में आयोजित अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले का आगाज आज से होगा। फाइनल राउंड के मुकाबले सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में होंगे। प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से फिडे के नियमों का पालन करते हुए रैपिड राउंड प्रारूप में कराई जाएगी।
विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता के विकास और शतरंज को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अमर उजाला ने जिले के स्कूलों में जूनियर शतरंज महोत्सव का आयोजन किया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्कूलों में दो आयु वर्ग में प्रतियोगिता कराई गई। पहली श्रेणी में 12 वर्ष तक की उम्र और दूसरी श्रेणी में 12 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र शामिल हुए। अमर उजाला के इस आयोजन में यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन अपने चेस इन स्कूल्स-यूपी कार्यक्रम के तहत सहयोगी है। एसोसिएशन के फिडे आर्बेटर आनंद सिंह, संयुक्त सचिव अतुल निगम और सीनियर नेशनल आर्बेटर की टीम की निगरानी में प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
सात राउंड में होगा टूर्नामेंट
चेस टूर्नामेंट सात राउंड में स्विस सिस्टम में खेला जाएगा। समय नियंत्रण के लिए खिलाड़ी को पहली चाल से 15 मिनट का समय होगा जो हर चाल के साथ 10 सेकंड बढ़ेगा। खिलाड़ी को शेड्यूल के अनुसार, राउंड से 15 मिनट पहले रिपोर्ट करना है। खिलाड़ियों की पेयरिंग गेम प्वाइंट के आधार पर होगी। प्वाइंट बराबर होने पर टाई ब्रेक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
-

एक लाख रुपये के दिए जाएंगे पुरस्कार

अमर उजाला जूनियर शतरंज महोत्सव में एक लाख रुपये के पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे। यह पुरस्कार फाइनल में दोनों वर्ग में पांच-पांच विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा दोनों वर्ग की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात-सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिलेगा। अमर उजाला फाइनल में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी देगा।
विज्ञापन


-

मीराबाई चानू होंगी मुख्य अतिथि

ओलंपिक में रजत पदक व तीन बार की कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू आयोजन की मुख्य अतिथि होंगी। वह 29 अक्तूबर को फाइनल राउंड के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी। इस मौके पर यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें