फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास ही समृद्ध भारत की नींव : पंकज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कर समस्याएं सुनीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नोएडा। विधायक पंकज सिंह ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कर समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पर्थला खंजरपुर (सरकारी स्कूल के पास), मामूरा (बरात घर) व मोरना सेक्टर 35 (बरात घर) में जनसुनवाई की।
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि ग्राम विकास ही सशक्त एवं समृद्ध भारत की नींव है। जनसंख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में गांवों एवं शहरी क्षेत्रों की जरूरी सुविधाओं जैसे सड़क, सीवर, जल आपूर्ति एवं शिक्षा को आधुनिक व बेहतर बनाना समय की मांग है। भाजपा सरकार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मुद्दों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों का दौरा कर छात्रों से संवाद किया व शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवीन कक्षाओं के शीघ्र निर्माण का आदेश दिया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांवों में सड़क, सीवर और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे नोएडा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष महेश चौहान, प्राधिकरण के डीजीएम एके अरोड़ा, एसएम केवी सिंह, अमित त्यागी, रघुराज नंबरदार, महिपाल प्रधान, चौधरी लेखराज नंबरदार, ओमवीर अवाना, रवि यादव, त्रिलोक चंद्र शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, चौधरी रामवीर समस्त ग्रामवासी और अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें