फोटो
नोएडा। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 (गर्ल्स) ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों पावनी, प्राची और दिव्यांश ने पदक जीते हैं। मुज्जफरनगर के मीरांपुर के शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 जुलाई से 3 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में कक्षा-9 की छात्रा पवानी दीक्षित ने अंडर-17 में रजत जीता। कक्षा-10 की प्राची निर्वाण ने अंडर-17 में कांस्य और दिव्यांश लमकोटि ने अंडर-19 के कांस्य पदक जीता। स्कूल की प्रधानाचार्य ने विजेताओं को बधाई दी। ब्यूरो