-कांग्रेस और बसपा से कोई नहीं आया सामने, 23 अक्तूबर को होगा मतदान
-सोमवार को सपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ किया नामांकन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में गौतमबुद्ध नगर के दो दिग्गजों ने दावा ठोंका है। इनमें एक भाजपा से है तो दूसरे समाजवादी पार्टी से हैं। भाजपा के एमएलसी शिक्षक श्रीचंद्र शर्मा ने हवन करने के बाद मेरठ जाकर नामांकन किया। वहीं सपा के परविंदर भाटी ने स्नातक खंड सीट के उम्मीदवार का पर्चा भरा हैं। हालांकि जिले से कांग्रेस और बसपा का कोई दिग्गज सामने नहीं आया हैं। 23 अक्तूबर को मतदान होगा। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद्र शर्मा ने शिक्षक खंड सीट पर नामांकन किया है। वहीं जिले से दूसरा नामांकन सपा के उम्मीदवार परविंदर भाटी ने स्नातक खंड सीट पर नामांकन किया है। नामांकन करने जाने से पहले सिरसा गोल चक्कर पर उनका स्वागत किया गया।
जिले में नहीं कांग्रेस और बसपा का कोई उम्मीदवार
एमएलसी चुनाव में सपा और भाजपा में जिले से नामांकन किया गया है लेकिन बसपा और कांग्रेस ने इससे दूरी बनाकर रखी है। बसपा चुनाव ही नहीं लड़ रही है। जबकि कांग्रेस से किसी भी नेता ने हाइकमान से टिकट ही नहीं मांगा है। ऐसे में दोनों ही पार्टी अभी जिले में अपने आप को मजबूत करने में जुटी हैं।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के लिए जिले से किसी ने दावा नहीं किया है और ना ही टिकट मांगा है। इस बार जिले का कोई कार्यकर्ता चुनाव नहीं लड़ रहा है।
दीपक भाटी चोटीवाला, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
-
पार्टी एमएलसी चुनाव नहीं लड़ रही है। ऐसे में उम्मीदवार भी नहीं है। पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हैं।
लखमी सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा