फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात सरकार ने प्रदूषण का डाटा चोरी किया : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ ने कहा - प्रदूषण निगरानी यंत्र अचानक बंद हुए ताकि जनता से आंकड़े छुपाए जा सकें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिवाली की रात भाजपा ने प्रदूषण का डाटा चोरी कर दिल्लीवालों के साथ घोखा किया है। सीपीसीबी, डीपीसीसी, आईएमडी और आईआईटीएम के प्रदूषण निगरानी यंत्र दिवाली की रात अचानक बंद हो गए ताकि हवा में घुला जहर जनता से छिपाया जा सके। यह न केवल अपराध है बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवमानना है।
भारद्वाज ने कहा कि दिवाली की रात प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर सरकारी मॉनिटरिंग स्टेशन बंद कर दिए गए थे। वहीं, जैसे ही हवा चली इन्हें दोबारा चालू कर दिया गया। नेहरू नगर के स्टेशन पर जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1763 दर्ज हुआ तो तुरंत मॉनिटरिंग रोक दी गई। सिरी फोर्ट में सरकारी आंकड़ा 350 दिखाया जा रहा था जबकि मोबाइल एप्स पर 1700 तक पहुंच चुका था। भाजपा सरकार औसत एक्यूआई को कम दिखाने के लिए जानबूझकर ऊंची रीडिंग हटा रही है ताकि ग्रेप-3 लागू न करना पड़े। सरकार के स्तर पर प्रदूषण का डाटा चोरी करना बेहद गंभीर अपराध है। इससे लोगों की सेहत खतरे में पड़ी है, क्योंकि झूठे आंकड़े देखकर लोग बाहर निकल रहे हैं। भारद्वाज ने भाजपा के उन मंत्रियों से माफी मांगने को कहा जिन्होंने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोषी ठहराया था। उन्होंने बताया कि इस साल पंजाब में केवल 415 पराली जलाने के मामले दर्ज हुए जबकि 2021 में 4,327 केस थे। वैज्ञानिक भी मान चुके हैं कि दिल्ली के प्रदूषण में पराली का असर सिर्फ एक प्रतिशत है बाकी सब भाजपा की नाकामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हवा में जहर, भाजपा सरकार विफल : आप
नई दिल्ली। आप विधायक संजीव झा ने बुधवार को कहा कि चार इंजन की भाजपा सरकार में दिल्ली की हवा जहर बन चुकी है। सांस लेना भी मुश्किल हो गया है लेकिन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कह रहे हैं कि दिल्ली में कोई प्रदूषण नहीं है। भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रतिबंधित पटाखे खुलेआम बिके और फोड़े गए जिससे हवा दमघोंटू हो गई। भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी की और दिल्लीवालों के जीने के अधिकार से ज्यादा पटाखे फोड़ने के अधिकार को प्राथमिकता दी। भाजपा सरकार न तो कृत्रिम वर्षा करा रही है न ही प्रदूषण रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है। विंटर एक्शन प्लान सिर्फ कागजों में है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें