दिल्ली का हालिया प्रदूषण पटाखों के कारण नहीं बल्कि पंजाब सरकार की लापरवाही से खेतों में पराली जलाने की घटनाओं के कारण बढ़ा है। उन्होंने आप नेताओं सौरभ भारद्वाज और संजीव झा को चेताया कि अगली बार दिल्ली के लोग दिल्ली से आप का राजनीतिक वजूद मिटा देंगे। वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केवल ग्रीन पटाखों की छूट दी थी लेकिन प्रतिबंधित पटाखों के बिक्री और उपयोग से यह स्पष्ट हो गया है कि आप सरकार ने आठ साल तक हठधर्मी से पटाखों पर प्रतिबंध लगाया। दिवाली की रात के प्रदूषण डाटा गायब होने को लेकर आप नेताओं के बयान उनके हिंदू विरोधी रुख को उजागर करते हैं। ब्यूरो