फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लाइब्रेरी से चमकेंगे सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रधानाचार्यों व शिक्षा अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

-
1200 छात्रों को फ्री लैपटॉप मिलेंगे
125 डिजिटल लाइब्रेरी बनेंगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसके लिए प्रधानाचार्यों व शिक्षा अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस साल हजारों स्मार्ट क्लासरूम, 125 डिजिटल लाइब्रेरी और भाषा की जानकारी देने के लिए 100 प्रयोगशालाएं शुरू होंगी। मेधावी और विशेष जरूरत वाले 1200 मेधावी छात्रों को फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे। 75 सीएमश्री स्कूल योजना के तहत सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर देंगे।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा की मौजूदगी में शालीमार बाग में हुई बैठक में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और हर बच्चे को बेहतर अवसर देने के लिए गंभीरता से काम शुरू करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारों की खोखली शिक्षा नीतियों को पीछे छोड़ते हुए हमें स्कूलों में ठोस सुधार की जरूरत है। स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता, डिजिटल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि हर बच्चा बेहतरीन शिक्षा का हकदार है। उनका लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रणाली बनाना है जो देश के भविष्य को संवारे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्कूलों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। साथ ही, हॉर्टिकल्चर विभाग को स्कूलों के पार्कों को हरा-भरा बनाने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी सरकारों को सीएम ने निशाने पर लिया
मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2018 में बने स्कूल दो साल में जर्जर हो गए, हैदरपुर जैसे बड़े क्षेत्र में न अंग्रेजी माध्यम के स्कूल है और न साइंस स्ट्रीम। खेल के मैदान बदहाल हैं, साफ-सफाई और स्टाफ की कमी चिंताजनक है। उन्होंने अलग शिक्षा बोर्ड बनाने के फैसले को बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। साथ ही, क्लासरूम निर्माण में भ्रष्टाचार की कैग रिपोर्ट का हवाला देकर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बैठक दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में नए युग की शुरुआत का संकेत है, जिससे अभिभावकों और छात्रों में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें