फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूलों का होगा ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्था परखी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद के सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट होगा। इसमें विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी। साथ ही जोखिमों को तय समय के भीतर खत्म करना होगा। विभाग ने हाल ही में एक कंपनी के साथ एक अनुबंध किया है। विद्यालयों का वैज्ञानिक और तकनीकी मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें भवनों की संरचनात्मक स्थिति की जांच होगी। आग से सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, भूकंप, बाढ़ आदि से निपटने के लिए संबंधित तैयारियां भी देखी जाएंगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम विद्यालय भवनों की संरचनात्मक स्थिति अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को बारीकी से परखेगी। साथ ही स्कूलों में स्वच्छता सुविधाएं, प्रवेश व निकास व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की समग्र सुरक्षा से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू की गहन जांच की जाएगी। इसके बाद हर स्कूल के लिए संभावित जोखिमों की पहचान कर रिपोर्ट और सुधारात्मक सुझाव विभाग को सौंपेगी। इस कस्टमाइज्ड रिपोर्ट की मदद से भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना को रोकने में मदद मिलेगी और एक रक्षित शिक्षण वातावरण का निर्माण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें