फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रबूपुरा में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया
विज्ञापन

यमुना सिटी संवाद। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने और शुरुआती जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को रबूपुरा में जीआईएमएस (गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) की ओर से कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। कैंप सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की जांच के साथ कई प्रकार की सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम लगभग 200 लोगों की जांच का लक्ष्य लेकर पहुंची थी लेकिन अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंचे। पूरे दिन में केवल 60 से 70 लोगों की ही जांच हो सकी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कैंसर जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए नियमित जांच बेहद जरूरी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी इसके प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें