गणतंत्र दिवस पर रंग बिरंगी रोशनी से सजी कलेक्ट्रेट । संवाद
शामली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थानों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। शाम होते ही भवन रंगीन रोशनी से जगमगा उठे।
उधर, जिला बनने के बाद दूसरी बार नई पुलिस लाइन के मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस की परेड का आयोजन किया जाएगा। पुलिस लाइन में सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहरण होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी होंगे।
कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी भवनों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान होगा। कलक्ट्रेट में डीएम अरविंद चौहान ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित जाएगी। सीएचसी शामली व जिला अस्पताल में मरीजों को फल मिष्ठान वितरित किए जाएंगे।
n प्रतिमाओं की सफाई के निर्देश : जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और सभी खंड विकास अधिकारियों को महापुरुषों, शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।
n खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित : डीएम ने दिन में शिक्षण संस्थाओं में खेलकूद, साइकिल रेस, दंगल आदि का आयोजन करने को कहा है। स्काउट और गाइड से रूट मार्च भी कराया जाएगा। प्रतियोगिताएं दस बजे के बाद शुरू होगी।