-दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव जारचा में बनेगा, सरकार ने दी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र के जारचा गांव में लंबे समय से चली आ रही उच्च शिक्षा संस्थान की मांग पूरी हो गई। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज को उत्तर प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी है। रामलीला मैदान में लोगों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर का आभार व्यक्त किया।
दादरी विधायक नागर ने कहा कि यह डिग्री कॉलेज न केवल जारचा बल्कि पूरे दादरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का नया द्वार खोलेगा। अब क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली, अलीगढ़, मेरठ या अन्य दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यार्थियों और उनके परिवारों को समय, धन और संसाधनों की बचत होगी। शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा, स्थानीय प्रतिभाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अवसर मिलेंगे। बेटियों को अब अपने ही घर के पास उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर धीर राणा, एच. के. शर्मा, मनोज शिशौदिया, सुमन देवी प्रधान जारचा, विमल पुंडीर, नरेंद्र प्रधान, पवन बंसल, सुरेंद्र प्रधान, कन्हैया शर्मा, अंकुश शिशौदिया, विनोद शर्मा, नरेश खटाना समेत लोग मौजूद रहे।