फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरखपुर का टेराकोटा शिल्प होगा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में इस बार गोरखपुर का टेराकोटा शिल्प आकर्षण का केंद्र होगा। यहां पर टेराकोटा उत्पादों के चार विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थानीय शिल्पियों और कारोबारियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



अफसरों ने बताया कि गोरखपुर के इस उत्पाद को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल होने पर नया जीवन मिला है। उद्योग विभाग ने दीपिका सिंह (अतरंगी कलाकारी), सुनीता मौर्या (रीतिका कृतिका क्रिएशन), कमलेश तिवारी (गिफ्ट सिटी) और कोमल मद्देशिया (रोशनी एक उम्मीद ट्रस्ट) को स्टॉल लगाने के लिए चुना है। गोरखपुर के शिल्पियों की मेहनत और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। नई पीढ़ी भी अब आधुनिक डिजाइन सीखकर अपने पुश्तैनी कारोबार में सक्रिय रूप से हाथ बंटा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें