फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना पंजीकृत ड्रोन किए जाएंगे जब्त, चलाने वालों की सूची भी बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में थाना प्रभारी लोगों से बातचीत के साथ कर रहे जागरूक
विज्ञापन

कहीं भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर नजदीकी चौकी अथवा थाने को सूचित करने की अपील
लगातार ग्रामीण इलाकों में उड़ रहे ड्रोन को देखते हुए ग्रामीणों में भय को देखते हुए पुलिस ने लिया फैसला
गोरखपुर। ग्रामीण इलाकों में लगातार उड़ रहे ड्रोन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब ड्रोन चलाने वालों की सूची तैयार की जाएगी। बिना पंजीकृत और बिना अनुमति उड़ाए जाने वाले ड्रोन को जब्त कर लिया जाएगा। इस संबंध में थानेवार अभियान चलाने की तैयारी की गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में हाल के दिनों में ड्रोन की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की कि अज्ञात लोग देर रात या सुबह ड्रोन उड़ा रहे हैं। इससे न सिर्फ लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं बल्कि कहीं-कहीं इसे अपराध या संदिग्ध गतिविधियों से भी जोड़कर देखा जाने लगा है। इस कारण पुलिस ने पुख्ता कदम उठाने का फैसला लिया है। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें ड्रोन के इस्तेमाल से जुड़े नियम-कानूनों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही अपील की जा रही है कि यदि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या थाने को सूचित करें। पुलिस का मानना है कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से ही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी राज करन नय्यर का कहना है कि ड्रोन का इस्तेमाल यदि पंजीकृत और अनुमति प्राप्त व्यक्ति करते हैं तो उसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन बिना पंजीकरण, अवैध ढंग से उड़ाए जा रहे ड्रोन किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौती खड़ी कर सकते हैं। ऐसे मामलों में न केवल ड्रोन जब्त किए जाएंगे बल्कि संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई भी होगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पूरी तरह सुरक्षा दृष्टिकोण से उठाया जा रहा है। ग्रामीणों से भी अपेक्षा है कि वे पुलिस का सहयोग करें और संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों की सूचना समय से दें। प्रशासन का मानना है कि पुलिस-जन सहयोग से ही इस समस्या पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें