फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेजी से घटा राप्ती-सरयू का पानी, अब कटान का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
बहरामपुर गांव में चल रही नाव।
विज्ञापन
मंगलवार शाम सरयू में 30 और राप्ती नदी में 10 सेंटीमीटर की आई कमी
विज्ञापन

तेजी से पानी कम होने पर नदियों के किनारे तेज हो जाता है कटान
राप्ती नदी गोरखपुर के पास दो जगह, सरयू बड़हलगंज इलाके में एक जगह कर रही कटान
गोरखपुर। नेपाल में बारिश बंद होने के बाद नदियों में जलस्तर घटने लगा है। पांच दिन तक खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद राप्ती और सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार से कम होना शुरू हुआ। सुबह से शाम के बीच राप्ती में करीब 10 और सरयू में 30 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। वहीं, रोहिन नदी में भी 25 सेंटीमीटर की कमी आई है। जलस्तर कम होने से राहत मिलेगी, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि पानी तेजी से घटने पर नदियों के किनारे कटान की समस्या और गंभीर हो जाती है।
सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने बताया कि बुधवार तक राप्ती, सरयू और रोहिन का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ सकता है। फिलहाल राप्ती नदी गोरखपुर के पास खतरे के निशान से 14 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सरयू नदी बड़हलगंज इलाके में 65 सेंटीमीटर ऊपर है जबकि रोहिन नदी भी अभी खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उतरासोत में कटान से ग्रामीणों में दहशत
राप्ती नदी का दबाव जंगल कौड़िया क्षेत्र में बना हुआ है। गाहासाड़-कोलिया तटबंध के पास उतरासोत गांव के सामने नदी ने चार स्थानों पर कटान शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। कई जगह खेतों और घरों के पास तक पानी पहुंचने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। कटान को रोकने के लिए जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। उतरासोत गांव के पास संवेदनशील जगहों पर पेड़-पौधे, ईंट-पत्थर और मिट्टी से भरी बोरियों से नदी के किनारे ढाल बनाई जा रही है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता त्रिदेव ने बताया कि कटान को रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। यदि जलस्तर इसी तरह तेजी से घटता रहा तो राप्ती और सरयू के किनारे बसे गांवों में और अधिक कटान की आशंका है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें