फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 54.73 लाख से चकाचक होगी मंगलपुर की गलियां

विज्ञापन
104....बरसाती पानी निकासी कार्य का शुभारंभ करते विधायक रामकुमार कश्यप व मेयर रेणु बाला गुप्ता ।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के वार्ड की मंगलपुर कॉलोनी गलियां आगामी तीन माह के अंदर दुरुस्त होगी, जलनिकासी की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। मंगलवार को 54.73 लाख रुपये की परियोजना का शुभारंभ इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप और महापौर रेनू बाला गुप्ता ने किया।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि इन गलियों के निर्माण से मंगलपुर निवासियों का आवागमन सुगम बनेगा और बारिश के पानी की पर्याप्त निकासी हो सकेगी। नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर ही है।
विज्ञापन

मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि सड़कें व गलियां क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन गलियों के सुदृढ़ीकरण से मंगलपुर क्षेत्र में यातायात सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से प्रत्येक कार्य हो, इसके लिए परियोजना स्थल पर एक बोर्ड प्रदर्शित किया जाता है, जिस पर कार्य से संबंधित ब्यौरा दर्ज होता है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत भी होने जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर वार्ड पार्षद बेबी पाल, प्रतिनिधि नरेश पाल, कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, पूर्व जिला महामंत्री सुनील गोयल, संजीव कुमार, रोशन पाल, मुकेश कश्यप, सुदीर पाल, बल सिंह प्रधान मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें