फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली बाद गोरखपुर होकर चलेगी लुधियाना-कटिहार पूजा स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना से 23 तथा कटिहार से 25 अक्तूबर को चलेगी
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने लुधियाना से कटिहार के बीच गोरखपुर के रास्ते पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन लुधियाना से 23 को तथा कटिहार से 25 अक्तूबर को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
04660 लुधियाना-कटिहार पूजा स्पेशल 23 अक्तूबर को लुधियाना से शाम 4.50 बजे चलेगी और ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर से दूसरे दिन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर से दोपहर 12:55 बजे छूटकर छपरा, सोनपुर, हाजीपुर तीसरे दिन शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, खगड़िया, मानसी से छूटकर कटिहार देर रात 3:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 04659 कटिहार-लुधियाना पूजा स्पेशल 25 अक्तूबर को कटिहार से सुबह 06:30 बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 8:30 बजे छूटकर दूसरे दिन लुधियाना शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 एवं एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 13 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें