फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रुड़की की तकनीक से बनेंगे भट्ठे, बढ़ेगा लाभ, कम होगा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ईंट-भट्ठा उद्योग को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रविवार को “भट्ठेवाला 4.0” सेमिनार का आयोजन मोहद्दीपुर स्थित एक निजी होटल में किया गया। सेमिनार में हाई ड्राफ्ट जिग-जैग भट्ठा तकनीक की विशेषताओं, लाभों और संचालन संबंधी चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान रुड़की की तकनीक से भट्ठे बनाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव भाटिया ने बताया कि यह तकनीक ईंट-भट्ठा उद्योग के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रभावी है। इससे उत्पादन में वृद्धि के साथ प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक अपनाने से ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुख्य अतिथि गोरखपुर ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह तकनीक उद्योग के विकास और पर्यावरण सुरक्षा, दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से न केवल उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि उद्योग को दीर्घकालिक स्थिरता भी मिलेगी। कार्यक्रम में महामंत्री अर्जुन वालानी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक जसवाल, उपाध्यक्ष महंत सिंह और संतकबीर नगर अध्यक्ष रवि उदयपाल सिंह सहित कई भट्ठा संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें