दीपक के पटीदारी के चाचा चौथी गुप्ता ने बताया कि पिकअप के पीछे दीपक को चारों तरफ से लात-घूसों से पीटा गया। विरोध करने पर उसके सिर पर ईंट से वार किया गया। इस दौरान रतवैया के पास एक ग्रामीण ने जब गाड़ी रोकने की कोशिश की तो एक तस्कर ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
1 of 8
पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआ चापी गांव में पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद मंदिर के पास पहुंचे
पशु तस्करों और बदमाशों के आने की सूचना पर नीट की तैयारी कर रहा दीपक अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा था। ग्रामीणों को देख तस्कर भागने लगे। इस दौरान तस्करों की एक गाड़ी गांव की ओर मुड़ी जिसे ग्रामीणों ने घेर लिया। जबकि दूसरी गाड़ी तेज रफ्तार से आगे भागी।
विज्ञापन
2 of 8
gorakhpur student murder
- फोटो : अमर उजाला
दीपक शोर मचाते हुए उस गाड़ी का पीछा करने लगा। उसके पीछे परिवार के अन्य लोग भी बाइक से दौड़े। इसी बीच दीपक की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। तभी पिकअप सवार चार तस्कर उसे दबोच कर गाड़ी में खींच ले गए।
विज्ञापन
3 of 8
Gorakhpur Student murder
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दीपक के चाचा सुरेंद्र यह बताते हुए फफक कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि तस्करों ने न केवल दीपक को अगवा किया बल्कि उनका पीछा कर रहे परिजनों पर जमकर पथराव भी किया। इसमें परिवार के छह लोग घायल हो गए। उनके भतीजे को तस्करों ने बेरहमी से पीटकर चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया।
4 of 8
Gorakhpur Student murder
- फोटो : अमर उजाला
चलती गाड़ी में बेरहमी से पीटा गया
दीपक के पटीदारी के चाचा चौथी गुप्ता ने बताया कि पिकअप के पीछे दीपक को चारों तरफ से लात-घूसों से पीटा गया। विरोध करने पर उसके सिर पर ईंट से वार किया गया। इस दौरान रतवैया के पास एक ग्रामीण ने जब गाड़ी रोकने की कोशिश की तो एक तस्कर ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
5 of 8
gorakhpur student murder
- फोटो : अमर उजाला
चाचा मत जाओ, मार देंगे सब...
दीपक के छोटे भाई प्रिंस ने रोते हुए बताया कि जब बदमाश भाई को खींचकर ले जा रहे थे, वह चाचा सुरेंद्र के साथ बाइक पर पीछा कर रहा था। तस्कर लगातार पथराव कर रहे थे और एक बदमाश पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
6 of 8
गोरखपुर हत्या कांड
- फोटो : self
पथराव में चाचा के चोटिल होने के बाद उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। प्रिंस ने बताया कि उस वक्त लग रहा था कि अगर पीछा किया तो बदमाश गोली मार देंगे। यह कहते हुए वह अपनी मां से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ा।
विज्ञापन
7 of 8
हंगामे के बाद गाड़ी जला दी गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन और ग्रामीण घायल
तस्करों के हमले में दीपक के चाचा सुरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र, चौथी गुप्ता, पिता दुर्गेश, भाई प्रिंस और विनोद गुप्ता घायल हो गए। ग्रामीण महेंद्र ने बताया कि वह भी प्रिंस के साथ बाइक से पीछा कर रहे थे। पथराव में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। ईंटहिया पहुंचते ही उन्हें चक्कर आने लगा और वह वहीं रुक गए। इसी दौरान तस्कर आंखों से ओझल हो गए।
इसी मंदिर में पशु तस्कर छिपा था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक माह में कई बार धावा, पुलिस मूकदर्शक
सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले एक माह में तस्कर कई बार आसपास के गांवों में धावा बोल चुके हैं। जंगल छत्रधारी के महुआ चाफी और मोहनापुर में तीन बार, तिकोनिया जंगल में दो बार और नौका टोला में भी तस्कर मवेशी उठा ले गए। स्थानीय चौकी और थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह है कि लोग अब अपने मवेशियों को घर के भीतर बांधने को मजबूर हैं।