फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कत्ल के बाद तस्करों ने छात्र के ही फोन से ही खींचा फोटो... खून से सने कपड़ों का स्टेट्स लगाया; पूरी कहानी

Wed, 17 Sep 2025 02:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के जंगल छत्रधारी गांव के टोला महुआ चाफी में सोमवार देर रात विरोध करने पर पशु तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे 12वीं के छात्र दीपक गुप्ता (19) की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरा क्षेत्र सुलग उठा। ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी फूंक दी। एक तस्कर को दबोच लिया। 
विज्ञापन
1 of 14
gorakhpur student murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के पादरी बाजार में नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय दीपक गुप्ता की बेरहमी से हुई हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। हत्या करने वाले तस्करों की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई, सिर पर वार कर पहले तो मौत के घाट उतार दिया और फिर उन्होंने दीपक के मोबाइल से ही खून से सने कपड़ों में उसकी तस्वीर खींचकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी। यह तस्वीर परिजनों और दोस्तों तक पहुंची तो गांव में आक्रोश और बढ़ गया।

सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही एंबुलेंस से दीपक का शव गांव पहुंचा, घर के दरवाजे पर चीख-पुकार गूंज उठी। मां सीमा बेहोश होकर गिर पड़ीं, वहीं छोटे भाई सुरेंद्र दहाड़ें मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

2 of 14
गोरखपुर हत्या कांड - फोटो : self
पिता दुर्गेश गुप्ता, जो कंपाउंडर का काम करते हैं, बेसुध से बार-बार यही कह रहे थे कि मेरा दीपक मुझे छोड़कर क्यों चला गया...। उसने तो डॉक्टर बनने का सपना देखा था...। गांव की गलियों में सन्नाटा और मातम का माहौल पसरा रहा। सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी।
 
विज्ञापन

3 of 14
पत्थरबाजी से बचती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतिम संस्कार में उमड़ा गांव, बेसुध हुए लोग
शाम करीब पांच बजे दीपक के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। पूरे गांव के लोग घाट पर पहुंचे। हर आंख नम थी। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पिता दुर्गेश गुप्ता ने कांपते हाथों से बेटे को मुखाग्नि दी। कई रिश्तेदार तो चिता के पास गिर पड़े और रोते हुए बेसुध हो गए।

 

4 of 14
पत्थरबाजी से बचाव करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस फोर्स देर रात तक रही तैनात 
गांव की स्थिति की नाजुकता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। देर रात तक भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। गांव की महिलाओं का कहना था कि उन्होंने कभी इतनी दर्दनाक घटना नहीं देखी। हर कोई दीपक की पढ़ाई और उसके सपनों का जिक्र कर रहा था।
 
विज्ञापन

5 of 14
दीपक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं का फूटा गुस्सा, शाम को फिर पुलिस पर पथराव
जैसे ही पुलिस और पीएसी जवान गांव में सुरक्षा के साथ शव लेकर पहुंचे, महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस पर फिर पथराव कर दिया। उनका कहना था कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो दीपक की जान बच सकती थी। पथराव में कई जवानों को हल्की चोटें भी आईं। पथराव के दौरान कई पुलिस कर्मी भागते नजर आए।

 
विज्ञापन

6 of 14
रोती बिलखती दीपक की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में गुस्सा और मातम साथ-साथ
गांव की महिलाओं का कहना था कि उन्होंने कभी इतनी दर्दनाक घटना नहीं देखी। हर कोई दीपक की पढ़ाई और उसके सपनों का जिक्र कर रहा था। महिलाएं कह रही थीं कि हमारे बच्चों की जान अब सुरक्षित नहीं है, पुलिस केवल तमाशबीन बनी हुई है।

 
विज्ञापन

7 of 14
दीपत हत्याकांड के बाद आक्रोशित भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
दीपक हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के पिता दुर्गेश कुमार की तहरीर पर हत्या, अपहरण, हथियार से लैस होकर डकैती करने का प्रयास, हत्या का प्रयास, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, दूसरे के जीवन को खतरे में डालना, गो वध, पशु क्रूरता समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

8 of 14
मृतक दीपक के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
जंगल धूषण चौकी प्रभारी ज्योति नारायण तिवारी, दरोगा सोना लाल, दरोगा सुरेन्द्र पाल, हेड कांस्टेबल शाहिद खान, कांस्टेबल संदीप, सोहन राजभर समेत अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया हैं।
 

9 of 14
हंगामे के बाद गाड़ी जला दी गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पशु तस्करों की जांच में लगी एसटीएफ, शासन से लिया गया अपडेट
दीपक हत्याकांड में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के आने के बाद पशु तस्करों की गिरफ्तार के लिए स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस के साथ एसटीएफ की टीम को भी लगा दिया गया। इसके साथ ही एडीजी अमिताभ यश टीम के संचालन करने वाले अधिकारियों से भी पल-पल की जानकारी हासिल करते रहे। उधर, शासन स्तर से भी पूरे प्रकरण का अपडेट देर रात तक लिया गया। इस प्रकरण की जांच के लिए शहर के तेज तर्रार अधिकारी भी लगा दिए गए हैं।

10 of 14
इसी मंदिर में पशु तस्कर छिपा था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर में पशु तस्करों ने की छात्र की हत्या
गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके के जंगल छत्रधारी गांव के टोला महुआ चाफी में सोमवार देर रात विरोध करने पर पशु तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे 12वीं के छात्र दीपक गुप्ता (19) की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरा क्षेत्र सुलग उठा। ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी फूंक दी। एक तस्कर को दबोच लिया। सुबह गोरखपुर-पिपराइच मार्ग के भट्ठा चौराहे पर सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हुई। फिर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एसपी नार्थ, पिपराइच थानेदार समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

11 of 14
सूचना पर मौके पर पहुंचे जिले व मंडल के आलाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, देर शाम शासन के आदेश के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश शहर पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी हासिल करने के बाद गांव पहुंचे। वहां परिजनों के साथ बातचीत कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इधर देर शाम एसएसपी ने चौकी जंगल धूषण के चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।
 

12 of 14
पत्थरबाजी के दौरान पुलिस भी मौके पर डटी रही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11:20 बजे दीपक गुप्ता के बाबा रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी खरभान गुप्ता की दुकान पर संदिग्ध बोलेरो सवारों को देखकर उनके नाती मोनू (बुआ का बेटा) ने चोरी की आशंका जताई और घरवालों को फोन किया। दीपक के चाचा अशोक ने बताया कि सूचना पाकर मोनू के मामा दुर्गेश, वीरेंद्र और ममेरा भाई दीपक मौके पर पहुंच गए। तभी तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। दुर्गेश और वीरेंद्र घायल हो गए जबकि दीपक को तस्कर गाड़ी में खींचकर ले गए।

 

13 of 14
पुलिस ने की घेराबंदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थोड़ी दूरी पर ग्रामीण विश्राम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे भी पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद तस्कर दीपक की हत्या कर उसका शव गुलरिहा इलाके में फेंककर फरार हो गए। वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने तस्करों की दूसरी गाड़ी को घेर लिया, जिसमें तीन गोवंश लदे थे। 
विज्ञापन

14 of 14
रोती-बिलखती मृतक दीपक की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ी फंसने पर तस्कर गाड़ी छोड़कर भागे। उनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पिकअप गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पकड़े गए तस्कर को छुड़ाने गई पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। धक्का मुक्की और पथराव में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए जबकि पिपराइच थानेदार पुरुषोत्तम सिंह का हाथ टूट गया। कई सिपाही भी चोटिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें